self

एक्‍ज़ि‍म बैंक ने सूरीनाम के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर डीजी हाइब्रिड पीवी प्रणालियों के जरिए 50 सुदूर गाँवों में बिजली पहुँचाने के लिए सूरीनाम सरकार को भारत सरकार की ओर से प्रदान की 35.80 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्‍यवस्‍था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्‍ज़िम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से सूरीनाम सरकार को सूरीनाम के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर डीजी हाइब्रिड पीवी प्रणालियों के जरिए 50 सुदूर गाँवों में बिजली पहुँचाने संबंधी परियोजना के लिए 35.80 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है। इस संबंध में पारामारिबो, सूरीनाम में मंगलवार, 21 जनवरी, 2020 को ऋण-व्‍यवस्‍था करार पर हस्ताक्षर किए गए और एक्ज़िम बैंक के वाशिंगटन प्रतिनिधि कार्यालय के निवासी प्रतिनिधि श्री अजय राणा तथा सूरीनाम के माननीय वित्त मंत्री श्री गिलमोर होफड्राड के बीच ऋण-व्यवस्था करार का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर सूरीनाम में भारत के माननीय राजदूत श्री महेन्द्र सिंह कन्याल उपस्थित रहे। 

उक्त ऋण-व्‍यवस्‍था करार पर हस्ताक्षर के साथ, एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से सूरीनाम सरकार को अब तक 124.98 मिलियन यूएस डॉलर की कुल नौ ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। ये ऋण-व्यवस्थाएं सूरीनाम सरकार को बिजली, जल आपूर्ति, हेलिकॉप्टरों की खरीद और दुग्ध उत्पादक संयंत्र के पुनरुद्धार और उन्नयन संबंधी परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए प्रदान की गई हैं।

इस ऋण-व्यवस्था सहित एक्‍ज़िम बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सीआईएस क्षेत्र के 64 देशों को 25.48 अरब यूएस डॉलर की ऋण-प्रतिबद्धता के साथ कुल 258 ऋण-व्‍यवस्‍थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। यह राशि भारत द्वारा निर्यातों के वित्तपोषण हेतु उपलब्‍ध है। भारतीय निर्यात को प्रोत्साहन देने के अतिरिक्त एक्‍ज़िम बैंक की ऋण-व्‍यवस्‍थाएँ उभरते बाजारों में भारत की विशेषज्ञता और परियोजना निष्‍पादन क्षमताओं को भी प्रदर्शित करती हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: श्री सरोज खुंटिया, महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, ऑफिस ब्लॉक, टावर-1, 7वीं मंज़िल, एड्जेसेंट रिंग रोड, पूर्वी किदवई नगर नई दिल्ली – 110023, फोन :+91-11-24607775  फ़ैक्स :+91-11-20815029; ई- मेल: eximloc@eximbankindia.in वैबसाइट: www.eximbankindia.in