self

एक्‍ज़ि‍म बैंक ने भारत सरकार की ओर से उज़्बेकिस्तान सरकार को प्रदान की 448 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्‍यवस्‍था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्‍ज़िम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से उज़्बेकिस्तान सरकार को उज़्बेकिस्तान में रोड एवं परिवहन, जल और तकनीक व संचार क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 448 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है।

इस ऋण-व्यवस्था करार पर गुरुवार, 10 दिसंबर, 2020 को उज़्बेकिस्तान सरकार के माननीय उप प्रधानमंत्री एवं निवेश एवं विदेश व्यापार मंत्री, श्री सरदोर उमुरज़कोव और श्री निर्मित वेद, महाप्रबंधक, एक्ज़िम बैंक द्वारा हस्ताक्षर किए गए।   

इस ऋण-व्यवस्था सहित एक्‍ज़िम बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सीआईएस क्षेत्र एवं ओशियानिया के 62 देशों को 26.59 बिलियन यूएस डॉलर की ऋण-प्रतिबद्धता के साथ कुल 266 ऋण-व्‍यवस्‍थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। यह राशि भारत द्वारा निर्यातों के वित्तपोषण हेतु उपलब्‍ध है। एक्‍ज़िम बैंक की ऋण-व्‍यवस्‍थाएं भारतीय निर्यातों को प्रोत्साहन देने के अतिरिक्त उभरते बाजारों में भारत की विशेषज्ञता और परियोजना निष्‍पादन क्षमताओं को भी प्रदर्शित करती हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: श्री निर्मित वेद, महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, ऑफिस ब्लॉक, टावर-1, 7वीं मंज़िल, एड्जेसेंट रिंग रोड, किदवई नगर (पूर्व) नई दिल्ली – 110023, फोन :+91-11-24607700  ई- मेल: eximloc@eximbankindia.in वेबसाइट: www.eximbankindia.in