भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने भारत सरकार की ओर से एस्वातिनी (स्वाज़ीलैंड) सरकार को प्रदान की 10.40 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था
भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िऋम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से एस्वातिनी (स्वाज़ीलैंड) सरकार को 10.40 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है। यह ऋण-व्यवस्था आपदा बहाली स्थल (डिजास्टर रिकवरी साइट) के निर्माण के लिए प्रदान की गई है।
इस ऋण-व्यवस्था करार पर एक्ज़िम बैंक के महाप्रबंधक श्री निर्मित वेद और एस्वातिनी (स्वाज़ीलैंड) सरकार की ओर से माननीय वित्त मंत्री श्री नील एच रिज्केन्बर्ग को हस्ताक्षर किए गए।
इस ऋण-व्यवस्था करार के साथ ही एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से एस्वातिनी (स्वाज़ीलैंड) सरकार को अब तक 68.30 मिलियन यूएस डॉलर की कुल 3 ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। ये ऋण-व्यवस्थाएं एस्वातिनी (स्वाज़ीलैंड) में सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और कृषि क्षेत्रों की परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए प्रदान की गई हैं।
इस ऋण-व्यवस्था सहित एक्ज़िीम बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सीआईएस क्षेत्र के 62 देशों को 26.75 अरब यूएस डॉलर की ऋण-प्रतिबद्धता के साथ कुल 270 ऋण-व्यतवस्थाकएं प्रदान की जा चुकी हैं। यह राशि भारत द्वारा निर्यातों के वित्तपोषण हेतु उपलब्धए है। भारतीय निर्यात को प्रोत्साहन देने के अतिरिक्त एक्ज़िषम बैंक की ऋण-व्यववस्थाोएँ उभरते बाजारों में भारत की विशेषज्ञता और परियोजना निष्पाकदन क्षमताओं को भी प्रदर्शित करती हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: श्री गौरव भंडारी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, ऑफिस ब्लॉक, टावर-1, 7वीं मंज़िल, एड्जेसेंट रिंग रोड, किदवई नगर (पूर्व), नई दिल्ली – 110023, फोन :+91-11-24607700 ई- मेल: eximloc@eximbankindia.in वेबसाइट: www.eximbankindia.in
