भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020
केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार भारतीय निर्यात-आयात बैंक में 27 अक्टूबर, 2020 से 02 नवंबर, 2020 के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। बैंक के प्रधान कार्यालय में प्रबंध निदेशक श्री डेविड रस्कीना तथा उप प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी द्वारा कर्मचारियों को भौतिक रूप से तथा ई-प्लेटफॉर्म के जरिए सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। प्रतिज्ञा समारोह के दौरान बैंक के प्रबंध निदेशक तथा उप प्रबंध निदेशक ने भारतीय निर्यात-आयात बैंक के कर्मचारियों को उच्चतम स्तर की सत्यनिष्ठा बनाए रखने और उनके कार्यक्षेत्रों और जीवन के हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की अपील की।
