एक्ज़िम बैंक, इंडिया द्वारा 06 अक्टूबर, 2022 को आयोजित अवार्ड वेबिनार में सुश्री हर्षा बंगारी, प्रबंध निदेशक ने "एक्ज़िम बैंक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक शोध वार्षिक (ईरा) सम्मान 2022" की विजेता डॉ. कनिका पठानिया को घोषित किया।
सम्मान
इस सम्मान का उद्देश्य ब्रिक्स सदस्य देशों के लिए समसामयिक प्रासंगिकता वाले अर्थशास्त्र संबंधित विषयों पर डॉक्टोरल शोध में तेजी लाना और उसे बढ़ावा देना है। इस सम्मान के अंतर्गत 15 लाख रुपये की सम्मान राशि (लगभग 22,000 यूएस डॉलर समतुल्य राशि), एक पदक और एक सम्मान प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के लिए पाँचों ब्रिक्स देशों के वे नागरिक आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें उनके शोध कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी वैश्विक शैक्षणिक संस्थान द्वारा डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि मिली हो या उनके शोध कार्य को डॉक्टरेट की उपाधि के लिए स्वीकार कर लिया गया हो। ब्रिक्स सम्मान 2022 के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 से बढ़ाकर 4 अप्रैल, 2022 कर दी गई है।
सम्मान के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमसे bricscitation[at]eximbankindia[dot]in या T: +91-22-2286 0313/ 0310 पर संपर्क करें ।
