एक्ज़ि्म बैंक ने भारत सरकार की ओर से निकारागुआ सरकार को प्रदान की 20.10 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था
भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िरम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से निकारागुआ सरकार को अल्डो चावर्रिया अस्पताल के पुनरुद्धार के लिए 20.10 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है।
इस संबंध में शुक्रवार, 12 जून, 2020 को ऋण-व्यवस्था करार पर हस्ताक्षर किए गए। ऋण-व्यवस्था करार का आदान-प्रदान एक्ज़िम बैंक के महाप्रबंधक श्री तरुण शर्मा तथा निकारागुआ सरकार के पब्लिक क्रेडिट एवं वित्त मंत्रालय के जनरल वाइस मिनिस्टर श्री ख़ोसे आद्रियान चावर्रिया के बीच हुआ।
उपरोक्त 20.10 मिलियन यूएस डॉलर के एलओसी करार पर हस्ताक्षर के साथ, एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से निकारागुआ सरकार को अब तक 87.63 मिलियन यूएस डॉलर की कुल 4 (चार) ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। ये ऋण-व्यवस्थाएं निकारागुआ सरकार को दो सबस्टेशन निर्माण के लिए उपकरणों की आपूर्ति, ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण, नए सबस्टेशन के निर्माण, मौजूदा सबस्टेशन के प्रसार और एक अस्पताल के पुनरद्धार संबंधी परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए प्रदान की गई हैं।
इस ऋण-व्यवस्था सहित एक्ज़िम बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सीआईएस क्षेत्र के 62 देशों को 25.70 बिलियन यूएस डॉलर की ऋण-प्रतिबद्धता के साथ कुल 261 ऋण-व्यावस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। यह राशि भारत द्वारा निर्यातों के वित्तपोषण हेतु उपलब्ध है। भारतीय निर्यात को प्रोत्साहन देने के अतिरिक्त एक्ज़िम बैंक की ऋण-व्यवस्थाएँ उभरते बाजारों में भारत की विशेषज्ञता और परियोजना निष्पालदन क्षमताओं को भी प्रदर्शित करती हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: श्री सुदत्त मंडल, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, ऑफिस ब्लॉक, टावर-1, 7वीं मंज़िल, एड्जेसेंट रिंग रोड, पूर्वी किदवई नगर नई दिल्ली – 110023, फोन :+91-11-24607700 ई- मेल: eximloc@eximbankindia.in वैबसाइट: www.eximbankindia.in
