भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मलावी सरकार को भारत सरकार की ओर से प्रदान की 215.68 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्य वस्था
भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से मलावी सरकार को पेयजल आपूर्ति योजनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए 215.68 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है।
इस संबंध में नई दिल्ली में शुक्रवार, 12 जून, 2020 को ऋण-व्यवस्था करार पर हस्ताक्षर किए गए। ऋण-व्यवस्था करार पर एक्ज़िम बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुदत्त मंडल तथा भारत में मलावी उच्चायोग के माननीय उच्चायुक्त, श्री जॉर्ज म्कोंडिवा द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
उपरोक्त 215.68 मिलियन यूएस डॉलर के एलओसी करार पर हस्ताक्षर के साथ, एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से मलावी सरकार को अब तक 395.68 मिलियन यूएस डॉलर की कुल 5 (पाँच) ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। ये ऋण-व्यवस्थाएं मलावी सरकार को सिंचाई नेटवर्क, तंबाकू थ्रेशिंग संयंत्र, कपास प्रसंस्करण सुविधाओं, ग्रीन बेल्ट इनिशिएटिव, चीनी प्रसंस्करण उपकरण, ईंधन भंडारण सुविधा की आपूर्ति के लिए और लिखुबुला नदी से मुलांजे से ब्लैंटायर तक एक नई पेयजल आपूर्ति प्रणाली के निर्माण संबंधी परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए प्रदान की गई हैं।
इस ऋण-व्यवस्था सहित एक्ज़ि म बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सीआईएस क्षेत्र के 62 देशों को 25.68 अरब यूएस डॉलर की ऋण-प्रतिबद्धता के साथ कुल 260 ऋण-व्यचवस्था एं प्रदान की जा चुकी हैं। यह राशि भारत द्वारा निर्यातों के वित्तपोषण हेतु उपलब्धा है। भारतीय निर्यात को प्रोत्साहन देने के अतिरिक्त एक्ज़िाम बैंक की ऋण-व्ययवस्थारएँ उभरते बाजारों में भारत की विशेषज्ञता और परियोजना निष्पाहदन क्षमताओं को भी प्रदर्शित करती हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: श्री सुदत्त मंडल, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, ऑफिस ब्लॉक, टावर-1, 7वीं मंज़िल, एड्जेसेंट रिंग रोड, पूर्वी किदवई नगर नई दिल्ली – 110023, फोन :+91-11-24607775 ई- मेल: eximloc@eximbankindia.in वैबसाइट: www.eximbankindia.in
