संपोषी वित्तपोषणकी दिशा में बढ़ती प्रतिबद्धताः इंडिया एक्ज़िम बैंक ने बनाया अपना ईएसजी फ्रेमवर्क
भारत की शीर्ष निर्यात वित्त संस्था, भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) ने संपोषी वित्तपोषण के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के साथ अपने पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) फ्रेमवर्क की घोषणा की
इंडिया एक्ज़िम बैंक ने वैश्विकक ईएसजी पद्धतियों के अनुरूप हरित, सामाजिक या संपोषी बॉन्ड और ऋण जारी करने के लिए अपनाईएसजी फ्रेमवर्क बनाया है। इसका उद्देश्य अपने स्टेकहोल्डरों के साथ पारदर्शिता और संपर्क बढ़ाना है। यह फ्रेमवर्क बैंक की व्यवसाय रणनीति में सहयोग देते हुए ऐसी परियोजनाओं के लिए वित्त प्रदान करने की बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिनका पर्यावरण पर और या / समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। यह फ्रेमवर्क 6 हरित और 4 सामाजिक क्षेत्रों में पात्रता मानदंडों को परिभाषित करता है। इनमें अक्षय ऊर्जा, सतत जल और अपशिष्ट जल प्रबंधन, प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण, स्वच्छ परिवहन, हरित भवन, बिजली की न्यूनतम खपत, आवश्यक सेवाओं और बुनियादी ढांचे तक पहुंच बढ़ाना, खाद्य सुरक्षा और संपोषी खाद्य प्रणाली, एमएसएमई वित्तपोषण और किफायती आवास जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
इस फ्रेमवर्क की समीक्षा एक सेकंड पार्टी ओपिनियन (एसपीओ) प्रदाता –‘सस्टेनलिटिक्स’द्वारा की गई है। एसपीओ ने पुष्टि की है कि यह फ्रेमवर्क 'विश्विसनीय और प्रभावशाली' है और ‘सस्टेनेबिलिटी बॉन्ड गाइडलाइन्स 2021’, ग्रीन बॉन्ड सिद्धांत 2021 और सामाजिक बॉन्ड सिद्धांत 2021 के अनुरूप है। और अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजार संघ (ICMA), और हरितऋण सिद्धांत 2021 और सामाजिक ऋण सिद्धांत 2021 द्वारा प्रशासित है। साथ ही,लोन मार्केट एसोसिएशन (एलएमए), एशिया पैसिफिक लोन मार्केट एसोसिएशन (एपीएलएमए) और ऋण सिंडिकेशन और ट्रेडिंग एसोसिएशन (एलएसटीए)द्वारा भी प्रशासित है। एसपीओ ने यह भी कहा कि बैंक परियोजनाओं से जुड़े सामान्य पर्यावरणीय और सामाजिक जोखिमों से निपटने के लिए समुचित उपाय करने की स्थिति में है।
इंडिया एक्ज़िम बैंक संपोषी वित्तपोषण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के संबंध में, बाजार की अपनी समकक्षी संस्थाओं से आगे रहा है। मार्च 2015 में, बैंक ने यूएस डॉलर मूल्यवर्ग में भारत का पहला 5 वर्षीय रेग एसग्रीन बॉन्ड जारी किया था। यह उस वर्ष एशिया से बाहर जारी किया गया पहला बेंचमार्क-साइज्ड ग्रीन बॉन्ड भी था, जो अप्रैल 2020 में परिपक्वा हुआ था। 2019 में, बैंक ने यूएस डॉलर मूल्यवर्ग में सामाजिक उत्तरदायित्व वाला अपना पहला बॉन्ड जारी किया।
इंडिया एक्ज़िम बैंक की प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी ने कहा, "इस विकसित होते परिदृश्य में ईएसजी संबंधी विषयों को अंतरराष्ट्रीय नीतिगत एजेंडा में प्रमुखता दी जाने लगी है। इस तरह के ईएसजी लक्ष्यों को चैनलाइज़ करने में ‘वित्त’एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में, सेकेंड पार्टी ओपिनियन के साथ अपने ईएसजी फ्रेमवर्क की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। ईएसजी बॉन्डों और ऋणों के लिए इस तरह के अंब्रेला फ्रेमवर्क से बैंक को सर्वोत्कृष्ट वैश्विनक पद्धतियों के अनुरूप संपोषी वित्तपोषण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस फ्रेमवर्क के अनुसार, प्रत्येक संपोषी वित्तपोषण ट्रांजैक्शन में आय के उपयोग प्रबंधन, परियोजना मूल्यांकन एवं चयन, आय के प्रबंधन और रिपोर्टिंग संबंधी प्रक्रियाओं को अपनाया जाएगा। इस तरह के बॉन्ड की आय का उपयोग खास तौर पर आईसीएमए सिद्धांतों के अनुरूप नई या मौजूदा पात्र हरित और / या सामाजिक परियोजनाओं के पूर्ण या आंशिक वित्तपोषण या पुनर्वित्तपोषण के लिए किया जाना ज़रूरी है। बैंक ने एक संपोषी वित्तपोषण समिति (एसएफसी) भी गठित की है, जिसमें बैंक के परिचालन, अनुपालन और विधिक समूहों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह समिति ऐसी परियोजनाओं का मूल्यांकन करेगी, जो इस फ्रेमवर्क के तहत पात्र हो सकती हैं।
इंडिया एक्ज़िम बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री तरुण शर्मा ने कहा, "बैंक ने ईएसजी क्षेत्र में आगे बढ़ने के अपने जागरूक और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह ईएसजी फ्रेमवर्क बनाया है। इंडिया एक्ज़िम बैंक बढ़ते हरित, सामाजिक और संपोषी बॉन्ड बाजारों में अपनी भूमिका को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में, बैंक की वार्षिक रिपोर्टिंग भी बाहरी सत्यापन के अधीन होगी।"
ईएसजी फ्रेमवर्क और एसपीओ को बैंक की वेबसाइट (https://www.eximbankindia.in/esg-framework-details.aspx) पर उपलब्ध कराया गया है। बैंक में संपोषी विकास/उत्तरदायित्वपूर्ण वित्तपोषण के लिए बोर्ड द्वारा अनुमोदित ईएसजी नीति भी लागू है। इसके अलावा, ऊर्जा की खपत को कम करने लिए बैंक, ऊर्जा ऑडिट और संबद्ध उपाय कर ईएसजी से संबंधित मापदंडों के लिए अपने आंतरिक परिचालनों को भी सुव्यवस्थित करता रहा है।
विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें
श्री तरुण शर्मा
मुख्य वित्तीय अधिकारी
भारतीय निर्यात-आयात बैंक
केंद्र एक भवन, 21वीं मंज़िल
विश्वर व्यापार केंद्र संकुल
कफ़ परेड मुंबई 400005
फोन +91-22-22172601 ई-मेल: tag@eximbankindia.in
