self

एक्ज़ि्‍म बैंक ने भारत सरकार की ओर से मोज़ाम्बिक सरकार को प्रदान की 250 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िसम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से मोज़ाम्बिक सरकार को बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए 250 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है। 

इस संबंध में सोमवार, 03 अगस्त, 2020 को ऋण-व्यीवस्थाज़ करार पर हस्ताक्षर किए गए। ऋण-व्यवस्था करार का आदान-प्रदान एक्ज़िम बैंक के महाप्रबंधक श्री सरोज खुन्टिया तथा श्री एड्रिनो इसायास उबिसे, नेशनल डायरेक्टर ऑफ ट्रेजरी, अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालय, मोज़ाम्बिक सरकार के बीच हुआ। 

उपरोक्त 250 मिलियन यूएस डॉलर के एलओसी करार पर हस्ताक्षर के साथ, एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से मोज़ाम्बिक सरकार को अब तक 772.44 मिलियन यूएस डॉलर की कुल 14 (चौदह) ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। ये ऋण-व्यवस्थाएं मोज़ाम्बिक सरकार को लोकोमोटिव, कोच, बोरवेल के निर्माण और हैंड पम्प लगाने, इन्क्यूबेटर सुविधा, अनुसंधान एवं शिक्षण केंद्र, टेक्नोलॉजी पार्क और प्रशासनिक सुविधाओं के निर्माण के लिए प्रदान की गई हैं। 

इस ऋण-व्यवस्था सहित एक्ज़िवम बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सीआईएस क्षेत्र के 62 देशों को 25.98 बिलियन यूएस डॉलर की ऋण-प्रतिबद्धता के साथ कुल 264 ऋण-व्यावस्थालएं प्रदान की जा चुकी हैं। यह राशि भारत द्वारा निर्यातों के वित्तपोषण हेतु उपलब्धव है। एक्ज़ि्म बैंक की ऋण-व्येवस्थारएं भारतीय निर्यातों को प्रोत्साहन देने के अतिरिक्त उभरते बाजारों में भारत की विशेषज्ञता और परियोजना निष्पाादन क्षमताओं को भी प्रदर्शित करती हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: श्री सरोज खुन्टिया, महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, ऑफिस ब्लॉक, टावर-1, 7वीं मंज़िल, एड्जेसेंट रिंग रोड, किदवई नगर (पूर्व) नई दिल्ली – 110023, फोन :+91-11-24607700  ई- मेल: eximloc@eximbankindia.in वेबसाइट: www.eximbankindia.in