self

एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से मालदीव सरकार को प्रदान की गई 40 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यशवस्थाम

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़ि्म बैंक) ने भारत सरकार की ओर से मालदीव सरकार को खेलों के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं विकास के वित्तपोषण के लिए 40 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है। इस संबंध में गुरुवार, 2 सितंबर, 2021 को माले, मालदीव में ऋण-व्यगवस्था  करार पर हस्ताक्षर किए गए। इस करार पर मालदीव सरकार की ओर से मालदीव के माननीय वित्त मंत्री श्री इब्राहिम अमीर और एक्ज़िम बैंक की ओर से महाप्रबंधक श्री निर्मित वेद द्वारा हस्ताक्षर किए गए। 

उपरोक्त एलओसी करार पर हस्ताक्षर के साथ, एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से मालदीव सरकार को अब तक 1.33 बिलियन यूएस डॉलर की कुल 5 ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। ये ऋण-व्यवस्थाएं मालदीव सरकार को आवासीय परियोजना, ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना, जल एवं सीवरेज परियोजना, अड्डू विकास परियोजना, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परियोजना, रक्षा परियोजनाओं, गुलहिफालू बंदरगाह परियोजना, हनिमाधू हवाई अड्डा परियोजना,सड़क निर्माण परियोजना एवं खेलों के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के विकास के लिए प्रदान की गई हैं। 

इस ऋण-व्यवस्था सहित एक्ज़िम बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सीआईएस क्षेत्र के 62 देशों को 27.02 बिलियन यूएस डॉलर की ऋण-प्रतिबद्धता के साथ कुल 276 ऋण-व्य वस्थाशएं प्रदान की जा चुकी हैं। यह राशि भारत द्वारा निर्यातों के वित्तपोषण के लिए उपलब्धा है। एक्ज़ि म बैंक की ऋण-व्य वस्थाशएं भारतीय निर्यातों को प्रोत्साहन देने के अतिरिक्त उभरते बाजारों में भारत की विशेषज्ञता और परियोजना निष्पादन क्षमताओं को भी प्रदर्शित करती हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें : श्री गौरव सिंह भण्डारी, मुख्य महाप्रबंधक,भारतीय निर्यात-आयात बैंक, ऑफिस ब्लॉक, टावर-1, 7 वीं मंज़िल, एड्जेसेंट रिंग रोड, किदवई नगर (पूर्व) नई दिल्ली - 110023, फोन :+91-11-24607700;ईमेल: eximloc@eximbankindia.in वेबसाइट: www.eximbankindia.in

मालदीव में खेलों के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के विकास के वित्तपोषण के लिए एक्ज़िम बैंक और मालदीव सरकार के बीच 40 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था संबंधी करार पर हस्ताक्षर करते मालदीव के माननीय वित्त मंत्री श्री इब्राहिम अमीर और एक्ज़िम बैंक के महाप्रबंधक श्री निर्मित वेद।