भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मालदीव सरकार को भारत सरकार की ओर से प्रदान की 50 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था
भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िरम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से मालदीव सरकार को रक्षा परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए 50 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है।
इस संबंध में रविवार, 21 फरवरी, 2021 कोमाले, मालदीव में ऋण-व्यवस्था करार पर हस्ताक्षर किए गए। इस करार पर मालदीव सरकार की ओर से मालदीव के माननीय वित्त मंत्री श्री इब्राहिम अमीरऔर एक्ज़िम बैंक की ओर से बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री गौरव सिंह भण्डारी द्वारा हस्ताक्षर किए गए। यह करार भारत के माननीय विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर के मालदीव दौरे के दौरान किया गया। मालदीव सरकार को प्रदत्त 40 मिलियन यूएस डॉलर की मौजूदा ऋण-व्यवस्था में सड़क परियोजनाओं को शामिल करने के लिए एक्ज़िम बैंक और मालदीव सरकार के बीच शनिवार, 20 फरवरी, 2021 को एक संशोधन करार पर भी हस्ताक्षर किए गए।
50 मिलियन यूएस डॉलर के उपरोक्त एलओसी करार पर हस्ताक्षर के साथ, एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार ओर से मालदीव सरकार को अब तक 1290 मिलियन यूएस डॉलर की कुल 4 ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। ये ऋण-व्यवस्थाएं मालदीव सरकार को आवासीय परियोजना, ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना, जल एवं सीवरेज परियोजना, अड्डू विकास परियोजना, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परियोजना, रक्षा परियोजनाओं, गुलहिफालू बंदरगाह परियोजना, हनिमाधू हवाई अड्डा परियोजना एवं सड़क निर्माण परियोजना के लिए प्रदान की गई हैं।
इस ऋण-व्यवस्था सहित एक्ज़ि म बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सीआईएस क्षेत्र के 62 देशों को 26.64 बिलियन यूएस डॉलर की ऋण-प्रतिबद्धता के साथ कुल 268 ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। यह राशि भारत द्वारा निर्यातों के वित्तपोषण हेतु उपलब्धा है। एक्ज़िम बैंक की ऋण-व्यवस्थाएं भारतीय निर्यातों को प्रोत्साहन देने के अतिरिक्त उभरते बाजारों में भारत की विशेषज्ञता और परियोजना निष्पाणदन क्षमताओं को भी प्रदर्शित करती हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: श्री गौरव सिंह भण्डारी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, ऑफिस ब्लॉक, टावर-1, 7वीं मंज़िल, एड्जेसेंट रिंग रोड, किदवई नगर (पूर्व) नई दिल्ली - 110023, फोन :+91-11-24607700;ईमेल: eximloc@eximbankindia.inवेबसाइट: www.eximbankindia.in
मालदीव में रक्षा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए एक्ज़िम बैंक और मालदीव सरकार के बीच 50 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था संबंधी करार पर हस्ताक्षर करते मालदीव के माननीय वित्त मंत्री श्री इब्राहिम अमीर और एक्ज़िम बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री गौरव सिंह भण्डारी।
