self

एक्ज़िम बैंक ने गयाना सरकार को प्रदान की 7.29 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िंम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से गयानासरकारको7.29 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है। यह ऋण-व्यवस्था आंतरिकइलाके में बसे समुदायोंके 30,000 घरोंके लिएसौर गृह विद्युत प्रणाली की खरीदऔरइसकीस्थापना के लिए प्रदान की गई है। 

इस ऋण-व्यवस्था करार पर एक्ज़िम बैंक के महाप्रबंधक श्री निर्मित वेद और गयाना सरकार की ओर से प्रेसीडेंट कार्यालय में माननीय वरिष्ठ मंत्री डॉ. आशनी सिंह द्वारा हस्ताक्षर किए गए। 

इस ऋण-व्यवस्था करार पर हस्ताक्षर के साथ ही एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से गयाना सरकार को अब तक 117.17 मिलियन यूएस डॉलर की कुल 9 ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। गयाना सरकार को प्रदत्त, ये ऋण-व्यवस्थाएं गयाना में एक क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण, ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम संबंधी उपकरणों की आपूर्ति एवं स्थापना, स्थायी एवंकहीं भी लाने ले जाने वाली सिंचायी पंपों, अस्पतालों, रोड लिंकेज परियोजनाओं, यात्री- कार्गो जहाज की आपूर्ति, उच्च क्षमता वाले जलनिकास पंपों की आपूर्ति और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन के वित्तपोषण के लिए प्रदान की गई हैं।

इस ऋण-व्यवस्था सहित एक्ज़ि म बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सीआईएस क्षेत्र के 62 देशों को 27.03 बिलियन यूएस डॉलर की ऋण-प्रतिबद्धता के साथ कुल 277 ऋण-व्य वस्थाथएं प्रदान की जा चुकी हैं। यह राशि भारत से निर्यातों के वित्तपोषण हेतु उपलब्धए है। भारत से निर्यातों को बढ़ावा देने के अतिरिक्तएक्ज़िहम बैंक की ऋण-व्यपवस्थाधएं उभरते बाजारों में भारत की विशेषज्ञता और परियोजना निष्पा्दन क्षमताओं को भी प्रदर्शित करती हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: श्री निर्मितवेद,महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, ऑफिस ब्लॉक, टावर-1, 7वीं मंज़िल, एड्जेसेंट रिंग रोड, किदवई नगर (पूर्व), नई दिल्ली – 110023, फोन :+91-11-24607700  ई- मेल: eximloc@eximbankindia.inवेबसाइट: www.eximbankindia.in