भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने भारत सरकार की ओर से एस्वातिनी (स्वाजीलैंड) सरकार को प्रदान की 108.28 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था
भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से एस्वातिनी (स्वाजीलैंड) सरकार को 108.28 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है। यह ऋण-वव्यवस्था एस्वावती में नए संसद भवन के निर्माण के लिए प्रदान की गई है।
इस ऋण-व्यवस्था करार पर एक्ज़िम बैंक के महाप्रबंधक श्री निर्मित वेद और एस्वातिनी (स्वाज़ीलैंड) सरकार की ओर से माननीय वित्त मंत्री श्री नील एच रिज्केन्बर्ग द्वारा हस्ताक्षर किये गए।
इस ऋण-व्यवस्था करार के साथ ही एक्ज़िम बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से एस्वातिनी (स्वाज़ीलैंड) सरकार को अब तक 176.58 मिलियन यूएस डॉलर की कुल 4 ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। ये ऋण-व्यवस्थाएं एस्वातिनी (स्वाज़ीलैंड) में सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, कृषि और निर्माण क्षेत्र की परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए प्रदान की गई हैं।
इस ऋण-व्यवस्था सहित एक्ज़िम बैंक द्वारा अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका तथा सीआईएस के 62 देशों को 26.84 बिलियन यूएस डॉलर की ऋण-प्रतिबद्धता के साथ कुल 272 ऋण-व्यवस्थाएं प्रदान की जा चुकी हैं। यह राशि भारत से निर्यातों के वित्तपोषण हेतु उपलब्ध है। भारत से निर्यातों को बढ़ावा देने के अतिरिक्त एक्ज़िम बैंक की ऋण-व्यवस्थाएं उभरते बाज़ारों में भारत की विशेषज्ञता और परियोजना निष्पादन क्षमताओं को भी प्रदर्शित करती हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: श्री गौरव भंडारी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, ऑफिस ब्लॉक, टावर-1, 7वी मंजिल, एड्जेसेंट रिंग रोड, किदवई नगर (पूर्व), नई दिल्ली – 110023, फ़ोन :+91-11-24607700 ई-मेल: eximloc@eximbankindia.in वेबसाइट: www.eximbankindia.in
