self

इंडिया एक्ज़ि‍म बैंक ने की (ईरा) पुरस्कार 2020 के विजेता की घोषणा

फोटो कैप्शनः इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा 21 मार्च, 2022 को आयोजित वेबि‍नार में इंडिया एक्ज़ि‍म बैंक की प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी द्वारा इंडि‍या एक्ज़िा‍म बैंक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक शोध वार्षिक (ईरा) पुरस्कार 2020 के लिए डॉ. संजना गोस्वामी के नाम की घोषणा की गई।

मुंबईः 21 मार्च, 2022:डॉ.  संजना गोस्वामी को भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक शोध वार्षिक (ईरा) पुरस्कार 2020 के लिए विजेता घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार उनके शोध प्रबंध ''इंपैरिकल स्टडीज़ इन इंटरनैशनल ट्रेड'' के लिए दिया गया। इस पुरस्काार की घोषणा 21 मार्च, 2022 को आयोजित वेबिनार में इंडिया एक्ज़िम बैंक की प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी ने की। पुरस्कार के रूप में 3.50 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है। डॉ. डी. एम. नाचणे, पूर्वकुलाधिपति, यूनिवर्सिटी ऑफ मणिपुर, प्रफेसर एमेरिटस एवंपूर्व निदेशक, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च, मुंबई,इस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान,डॉ. संजना गोस्वामी के पुरस्कृजत शोध प्रबंध पर आधारित एक्ज़िम बैंक के प्रासंगिक आलेख का भी विमोचन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. नाचणे ने भारत में आर्थिक शोध को बढ़ावा देने के लिए इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों के लिए बैंक की सराहना की। महामारी और हालिया घटनाक्रमों के चलते प्रभावित वैश्विक व्यापार को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने कहा कि नीति निर्माताओं को वैश्विंक व्यापारऔर इसके विभिन्न प्रभावों के संबंध को परखना चाहिए।

ईरा पुरस्कार के बारे में जानकारी देते हुए सुश्री हर्षा बंगारी ने बताया कि इस पुरस्कार की स्थाापना 1989 में की गई थी। यह पुरस्कार 32 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र, व्याापार, विकास तथा संबद्ध वित्तपोषण के क्षेत्र में भारतीय ना‍गरिकों द्वारा भारतीय अथवा विदेशी विश्वविद्यालयों में किए गए उत्कृष्ट शोध प्रबंधों के लिए प्रदान किया जाता है। सुश्री बंगारी ने कहा कि यह शोध अध्य्यन वैश्विक व्यापार संघर्षों के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय व्यापार और विभिन्न क्षेत्रों पर इसके विस्तार संबंधी प्रभावों पर प्रकाश डालता है।

पुरस्कृैत शोध प्रबंध 

डॉ. संजना गोस्वामी ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, इर्विन, यूएसए से 2020 में डॉक्टोरल डिग्री हासिल की। उन्होंने अपनी थीसिस प्रफेसर एंटोनियो रोड्रिग्ज़-लोपेज़, प्रफेसर प्रियरंजन झा तथा प्रफेसर यिंग-यिंग ली, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, इर्विन, यूएसए के निर्देशन में लिखी है। 

एक्ज़िम बैंक ईरा पुरस्कार 

एक्ज़िम बैंक ईरा पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, व्यापार तथा विकास व संबंधित वित्तपोषण के क्षेत्र में शोध एवं विश्लेषण को बढ़ावा देने का बैंक का एक प्रयास है। 

विस्तृत जानकाकारी के लिए कृपया संपर्क कीजिएः
मुख्य महाप्रबंधक,शोध एवं विश्लेषण समूह,
भारतीय निर्यात-आयात बैंक, केन्द्र  एक भवन, 21वीं मंज़िल,
विश्व् व्यापार केन्द्र संकुल, कफ़ परेड, मुंबई - 400 005.
फोनः 022- 2217 2708;
फैक्सः 022-2218 0743;
ई-मेल: iera@eximbankindia.in