कैमरून में 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन एवं इससे संबन्धित सब-स्टेशनों के निर्माण के लिए आंशिक वित्तपोषण हेतु इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 164.69 मिलियन यूएस डॉलर का क्रेता ऋण सुविधा प्रदान की
भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) ने कैमरून में 173.36 मिलियन यूएस डॉलर मूल्य की 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन एवं इससे संबन्धित सब-स्टेशनों के निर्माण के लिए कैमरून गणराज्य सरकार के साथ 11 मई, 2022 को एक क्रेता ऋण करार पर हस्ताक्षर किए। इस राशि को राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता (एनईआईए) योजना के तहत प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना से अन्य के साथ-साथ कैमरून के उत्तरी क्षेत्र में 8 मिलियन से ज्यादा लोगों को बिजली की आपूर्ति होगी, जिससे उनके सामाजिक-आर्थिक जीवन में सुधार होगा। यह परियोजना कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लि. (KPTL) द्वारा निष्पादित की जाएगी।
इंडिया एक्ज़िम बैंक ने इससे पहले भी एनईआईए योजना के तहत कैमरून में अन्य ट्रांसमिशन लाइन परियोजना को वित्तीय सहायता प्रदान कर चुका है। इसके अलावा, इंडिया एक्ज़िम बैंक ने एनईआईए योजना के तहत भारत से परियोजना निर्यातों को बढ़ावा देने के लिए अफ्रीका में घाना, ज़ाम्बिया, मोरिटानिया, कोत दि’वार, मेडागास्कर, यूगांडा, तंज़ानिया तथा सेनेगल तथा एशिया में मालदीव एवं श्रीलंका तथा लैटिन अमेरिका में सूरीनाम को जल, बिजली, रेलवे, तथा सड़क जैसे क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। एनईआईए भारतीय परियोजना निर्यातकों को वित्तपोषण का सुरक्षित माध्यम प्रदान करने वाली अनूठी योजना है, जिससे भारतीय निर्यातकों को एनईआईए ट्रस्ट से कवर मिलता है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क कीजिए :
श्री रिकेश चंद, महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक,
केंद्र एक भवन, 21वीं मंज़िल, विश्व व्यापार केंद्र संकुल, कफ़ परेड, मुंबई 400005
फोन : +91-22-22172340 ई-मेल : rikesh@eximbankindia.in.
