भारत- अफ्रीका व्यापार को बढ़ाने के लिए इंडिया एक्ज़िम बैंक ने दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी बैंक के साथ किया करार
जोहांसबर्ग में इंडिया एक्ज़िम बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री विक्रमादित्य उगरा और फर्स्टरैंड बैंक में ऋण एवं व्यापार समाधान के ग्लोबल को-हेड श्री क्रिस एल्डरसन ने मास्टर जोखिम सहभागिता करार पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मोज़ाम्बिक के माननीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री - श्री सिल्विनो ऑगस्तो खोसे मोरेनो और दक्षिण अफ्रीका में भारत के माननीय उच्चायुक्त - श्री जयदीप सरकार उपस्थित रहे।
मोज़ाम्बिक के माननीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सिल्विनो ऑगस्तो खोसे मोरेनो, दक्षिण अफ्रीका में भारत के माननीय उच्चायुक्त श्री जयदीप सरकार और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ साउथ अफ्रीका लिमिटेड की बोर्ड अध्यक्ष एवं ब्रिक्स बिज़नेस काउंसिल की अध्यक्ष सुश्री बुसी माबूज़ा; जोहांसबर्ग में भारत की माननीय महावाणिज्यदूत सुश्री अंजु रंजन; और आयन एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री राजेश शर्मा; और इंडिया एक्ज़िम बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री विक्रमादित्य उगरा द्वारा इंडिया एक्ज़िम बैंक के शोध अध्ययन का विमोचन किया गया। इसका विषय है- ‘दक्षिणी-अफ्रीका के साथ भारत के आर्थिक व्यवसाय को और बढ़ाना’।
जोहांसबर्ग, 31 अक्टूबर, 2022 – भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) ने दक्षिण अफ्रीका में व्यापार ट्रांज़ैक्शनों को सहयोग के लिए क्षेत्र के अग्रणी फर्स्टरैंड बैंक (एफआरबी) लिमिटेड के साथ मास्टर जोखिम सहभागिता करार किया है। इस करार पर, 31 अक्टूबर, 2022 को जोहांसबर्ग में आयोजित भारत-दक्षिणी अफ्रीका क्षेत्रीय कॉन्क्लेव के दौरान हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान मोज़ाम्बिक के माननीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सिल्विनो ऑगस्तो खोसे मोरेनो, दक्षिण अफ्रीका में भारत के माननीय उच्चायुक्त श्री जयदीप सरकार और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ साउथ अफ्रीका लिमिटेड की बोर्ड अध्यक्ष एवं ब्रिक्स बिज़नेस काउंसिल की अध्यक्ष सुश्री बुसी माबूज़ा की विशेष उपस्थिति रही।
मुंबई में प्रतिनिधि कार्यालय के साथ-साथ बोत्सवाना, एस्वातिनी, घाना, लेसोथो, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, तंज़ानिया और ज़ाम्बिया में एफआरबी के कार्यालय हैं। इस करार से भारत और अफ्रीका के बीच व्यापार के लिए वित्तीय सहयोग की नई राहें खुलेंगी, जिससे भारत और अफ्रीकी देशों के बीच बढ़ते आर्थिक व्यवसाय को और बल मिलेगा।
इस करार पर इंडिया एक्ज़िम बैंक की नई व्यापार सुगमीकरण पहल यानी ‘व्यापार सहायता कार्यक्रम’ (टैप) के तहत हस्ताक्षर किए गए हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत इंडिया एक्ज़िम बैंक अंतरराष्ट्रीय व्यापार ट्रांज़ैक्शन के सहयोग के लिए वाणिज्यिक बैंकों / वित्तीय संस्थाओं की क्षमता को बढ़ाता है। यह उन बाज़ारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जहां व्यापार के लिए ऋण मिलने में दिक्कत आती है या जहां क्षमताओं का दोहन नहीं किया गया है।
इस करार पर हस्ताक्षर के अवसर पर, इंडिया एक्ज़िम बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री विक्रमादित्य उगरा ने कहा कि, “पिछले कुछ महीनों में, इंडिया एक्ज़िम बैंक ने इस कार्यक्रम के तहत कई व्यापार ट्रांज़ैक्शनों को सहयोग दिया है। यह सहयोग कृषि सहित ऑटोमोटिव पार्ट्स, पूंजीगत और इंजीनियरिंग सामान, खाद्य, लौह और इस्पात तथा टेक्स्टाइल जैसे कई क्षेत्रों में व्यापार के लिए दिया गया है।
इस कॉन्क्लेव में भारतीय निर्यात-आयात बैंक के शोध अध्ययन ‘दक्षिणी-अफ्रीका के साथ भारत के आर्थिक व्यवसाय को और बढ़ाना का विमोचन किया गया। विकासशील देशों के साथ बढ़ते भारत के व्यापार के साथ वैश्विक व्यापार में भारत की विविधता बढ़ रही है। ऐसे में दक्षिणी-अफ्रीकी देश भारत के लिए महत्त्वपूर्ण व्यापार भागीदार के रूप में उभरे हैं। इंडिया एक्ज़िम बैंक के मुताबिक पिछले एक दशक में भारत से निर्यातों और दक्षिणी-अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ (एसएसीयू) के आयातों में पर्याप्त पूरकता देखने को मिली है। शोध अध्ययन में, ऐसे उत्पादों को चिह्नित किया गया है, जिनकी मांग दक्षिणी-अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ में बनी रहती है और भारत में जिनकी अच्छी निर्यात क्षमता मौजूद है। तरजीही व्यापार करार से भारत और एसएसीयू के बीच व्यापार संबंधी बाधाओं के दूर होने की उम्मीद है। नतीजतन इससे एसएसीयू और दक्षिणी-अफ्रीकी विकास समुदाय (सैडेक) के साथ भारत के व्यापार और निवेश के बढ़ने की भी उम्मीद है। दुनियाभर में बनती नई व्यापार और निवेश भागीदारियों को ध्यान में रखते हुए इस शोध अध्ययन में भारत और दक्षिणी-अफ्रीकी देशों के बीच कई महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग बनाने की आवश्यकता का उल्लेख किया गया है।
विस्तृत जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:
श्री पुष्पेश त्यागी
उप महाप्रबंधक
भारतीय निर्यात-आयात बैंक
केंद्र एक भवन, 21वीं मंज़िल,
विश्व व्यापार केंद्र संकुल, कफ़ परेड,
मुंबई 400005, भारत
फोन: +91-22-2217-2821 / 2600
ई-मेल: Tap@eximbankindia.in
श्री संजय चौधरी
निवासी प्रतिनिधि
भारतीय निर्यात-आयात बैंक,
5वां एट्रियम, दूसरी मंज़िल, टॉवर्स ईस्ट,
सैंडटन सिटी, सैंडटन 2196,
जोहांस्बर्ग, दक्षिण अफ्रीका
फोनः +27 11 3265113/103
ई-मेल: eximjro@eximbankindia.in
