self

इंडिया एक्ज़िम बैंक ने बेंचमार्क साइज़ के संपोषी बॉन्ड के साथ खोले भारतीय बाज़ार

इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 10 जनवरी, 2023 को 144ए/रेग-एस फॉर्मैट में 1 बिलियन यूएस डॉलर का 10 वर्षीय बॉन्ड सफलतापूर्वक जारी किया। बैंक ने यह बॉन्ड अपने पर्यावरणीय सामाजिक गवर्नैंस (ईएसजी) फ्रेमवर्क के तहत जारी किया है। इसके साथ ही इंडिया एक्ज़िम बैंक 2023 में बाज़ारों को डॉलर के लिए खोलने वाला और संपोषी बॉन्ड जारी करने वाला देश का पहला निर्गमकर्ता रहा। इंडिया एक्ज़िम बैंक को साल की अच्छी शुरुआत और प्रलक्षित बाजार के मद्देनज़र इंट्राडे एक्ज़ीक्यूशन के साथ मजबूत मांग का लाभ मिला। बैंक ने प्रारंभिक मूल्य से 30 बीपीएस की टाइटनिंग के साथ CT10+190 बीपीएस की दर पर यह बॉन्ड जारी किया, जो बैंक की सेकेंडरीज़ और कर्व के फेयर वैल्यू पॉइंट के समान रहा। 

भौगोलिक वितरण के लिहाज से देखा जाए तो इसका वितरण एमा (ईएमईए) क्षेत्र में 39% एपेक में 32% और यूएसए में 29% रहा। यह वितरण उच्च गुणवत्ता वाले निवेशकों में रहा, जिनमें से लगभग 70% फंड और असेट मैनेजरों को, 12% बैंकों को और 10% संप्रभु वेल्थ फंड्स को रहा। इसके अलावा अन्य के साथ-साथ बीमा/पेंशन निगमों, निजी बैंकों ने भी बॉन्ड को सब्सक्राइब किया। 

बार्कलेज़, सिटीग्रुप, एचएसबीसी, जेपी मॉर्गन, एमयूएफजी, स्टैंडर्ड चार्टर्ड और बैंक ऑफ अमेरिका ने इस बॉन्ड के लिए जॉइंट लीड मैनेजरों और बुक रनर के रूप में काम किया। इंडिया एक्ज़िम बैंक को मूडीज़ से ‘बीएए3 (स्थिर)’, एस एंड पी से ‘बीबीबी- (स्थिर)’ और फिच से ‘बीबीबी- (स्थिर)’ रेटिंग दी जाती रही है, जो भारत सरकार की रेटिंग के समान है। 

इस अवसर पर इंडिया एक्ज़िम बैंक की प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी ने कहा, “हमें अपने ईएसजी फ्रेमवर्क के तहत बेंचमार्क साइज़ के अपने पहले संपोषी बॉन्ड के साथ ऋण बाजार को भारतीय निर्गमकर्ताओं के लिए खोलने की खुशी है। इस निर्गम के साथ इंडिया एक्ज़िम बैंक भारत का सबसे बड़ा सिंगल ट्रांच आईजी ईएसजी निर्गमकर्ता बन गया है। 1 बिलियन यूएस डॉलर का यह बॉन्ड, भारत और मित्र विकासशील देशों में संपोषी वित्तपोषण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बयां करता है और हमें वैश्‍विक सर्वोत्कृष्‍ट पद्धतियों के अनुरूप बनाता है।”

इंडिया एक्ज़िम बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी ने बताया कि “इंडिया एक्ज़िम बैंक निर्गम की संभावनाओं के लिए बाजार पर लगातार निगाह बनाए रखता रहा है। बैंक की क्‍वॉसी-संप्रभु प्रकृति, बॉन्डों की एमबिग इंडेक्स एलिजिबिलिटी और संपोषी वित्तपोषण के लिए प्रतिबद्धता के चलते उच्च गुणवत्ता वाले निवेशकों ने उल्लेखनीय रूप से रुचि दिखाई और निर्गम के लिए एक समय पर 3.7 गुना ऑर्डर मिले। बॉन्ड की अच्छी मांग और तुरंत होती बुक बिल्डिंग को ध्यान में रखते हुए और बड़े बुक साइज़ को देखते हुए हमने प्रारंभिक मूल्य से 30 बीपीएस की उल्लेखनीय मूल्य टाइटनिंग की ओर बढ़ना तय किया।”

इस संपोषी बॉन्ड की निवल प्राप्य राशि को बैंक के ईएसजी फ्रेमवर्क के अंतर्गत पात्र परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जो फ्रेमवर्क में प्रमुख हरित और सामाजिक श्रेणियों के अनुरूप हैं। इनमें अक्षय ऊर्जा; स्वच्छ परिवहन; आवश्यक सेवाओं और मूलभूत बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर; किफायती आवास; और सतत जल तथा अपशिष्‍ट जल प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। संपोषी बॉन्ड से मिलने वाली इस राशि के इस्तेमाल की वार्षिक रिपोर्टिंग बाह्य सत्यापन पर निर्भर करेगी। 

इंडिया एक्ज़िम बैंक ने अपनी ईएसजी पहलों को बढ़ाने के लिए पारदर्शी तरीके से और अपने स्टेकहोल्डरों से संवाद स्थापित करते हुए निरंतर काम किया है। बैंक ने हरित, सामाजिक अथवा संपोषी बॉन्ड / ऋणों के लिए एक ईएसजी फ्रेमवर्क लागू किया है। इसके अतिरिक्त, बैंक ने गत वर्ष बोर्ड से अनुमोदित अपनी ईएसजी नीति – संपोषी विकास / उत्तरदायित्वपूर्ण वित्तपोषण के लिए बैंक की पर्यावरणीय, सामाजिक और गवर्नैंस नीति को भी सुदृढ़ किया है। 

इंडिया एक्ज़िम बैंक संपोषी वित्तपोषण के क्षेत्र में बाजार में अग्रणी रहा है। इंडिया एक्ज़िम बैंक के इस 2033 संपोषी बॉन्ड ने भारतीय निर्गमकर्ताओं के लिए जी3 बाजार को नौ महीने बाद दोबारा खोलने काम किया है। इसके अलावा, बैंक ने मार्च 2015 में यूएस डॉलर मूल्य वर्ग में भारत का पहला 5 वर्षीय रेग-एस हरित बॉन्ड जारी किया था। यह उस वर्ष एशिया में भी बेंचमार्क साइज का पहला हरित बॉन्ड था, जो अप्रैल 2020 में परिपक्‍व हुआ था। 2019 में बैंक ने यूएस डॉलर मूल्यवर्ग में पहला सामाजिक रूप से उत्तरदायी बॉन्ड जारी किया था।  

विस्तृत जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें 
श्री तरुण शर्मा 
मुख्य वित्तीय अधिकारी  
भारतीय निर्यात-आयात बैंक 
केंद्र एक भवन, 21वीं मंज़िल 
विश्‍व व्यापार केंद्र कॉम्प्लेक्स कफ़ परेड 
मुंबई 400005
फोन +91-22-22172601
ईमेल: tag@eximbankindia.in