इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 2.25% प्रति वर्ष की रिकॉर्ड न्यून दर पर 10 साल के लिए जुटाए 1 बिलियन यूएस डॉलर
इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 4 जनवरी, 2021 को 10 साल के 1 बिलियन यूएस डॉलर का बॉन्ड जारी करते हुए साल की शुरुआत की। भारत से बाहर किसी 10 वर्षीय बॉन्ड के लिए 2.25% की कूपन दर रिकॉर्ड न्यून दर है। बैंक की बैलेंस शीट अधिकांशतः डॉलराइज है और बैंक अंतरराष्ट्रीय ऋण पूंजी बाजारों में सबसे बड़े भारतीय दीर्घावधि ऋणबॉन्ड जारीकर्ताओं में से एक है।इसके बॉन्ड को क्वासीसोवरिनके रूप में देखा जाता है। इस प्रकार जुटाई गई निधियों का उपयोग बैंक द्वारालंबीअवधिकेऋण और निर्यात ऋण-व्यवस्थाओं के माध्यम से भारतीय परियोजना निर्यातों तथा विदेशी निवेशों को सहयोग के लिए किया जाता है।
यह बॉन्ड पूर्वी बाजारों (हांगकांग और सिंगापुर) में अल-सुबह जारी किया गया और तीन घंटे में ही इसे दोगुना ओवर-सब्सक्राइब कर लिया गया। इसके बाद बैंक ने CT10+185 बीपीएस के प्रारंभिक मूल्य को 40 बीपीएस कम करते हुए CT10+145बीपीएस कर दिया, जो कर्व के उचित मूल्य के भीतर रहा। बंद किए जाने के समय तक यूएस निवेशकों के आने से बॉन्ड को उच्च गुणवत्तावालेनिवेशकोंद्वारा 3.5 गुना से अधिक ओवरसब्सक्राइब किया गया, जिन्हें उनके अनुरोध किए गए आवंटनों से कम पर सेटल किया गया।
बॉन्ड के भौगोलिक वितरण को देखें तो यह एशिया में 55%, यूएसए में 29%और यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र में 16%रहा। ये बॉन्ड उच्च गुणवत्ता वाले निवेशकों को वितरित किए गए, जिनमें से लगभग 68%फंड मैनेजरों को, 17%सोवरेन वेल्थ फंड्स, केंद्रीय बैंकों और बीमा कंपनियों को, 14%बैंकों और 1% निजी बैंकों तथा अन्य को वितरित किए गए।
बार्कलेज़, सिटीग्रुप, एचएसबीसी, जे.पी.मॉर्गन, एमयूएफजी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने इस बॉन्ड के लिए संयुक्त लीड मैनेजरों और बुक रनर के रूप में काम किया। इंडिया एक्ज़िम बैंक को भारत सरकार की रेटिंग के समान ही मूडीज़ द्वारा बीएए3 (ऋणात्मक), एस एंड पी स बीबीबी- (स्थिर) और फिच द्वारा बीबीबी- (ऋणात्मक) रेटिंग प्रदान की गई है।
इस अवसर पर इंडिया एक्ज़िम बैंक के प्रबंध निदेशक श्री डेविड रस्कीना ने कहा, “2021 में उपलब्धि के इस संकेत के साथ ऋण बाजार को खोलना हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम दस वर्षीय बॉन्ड को रिकॉर्ड न्यून दर पर ला पाए। जीएसटी वसूली बढ़ने, जीडीपी में सुधार और वैक्सीनों को हाल ही में मिली मंजूरी के साथ भारत में भी भरोसा बढ़ा है। इंडिया एक्ज़िम बैंक की ओर से अच्छी बाजार व्यापार शुरुआत को देखते हुए अन्य भारतीय इश्यूअरों द्वारा भी विदेशी मुद्रा बॉन्ड बाजार में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ेंगी।”
इंडिया एक्ज़िम बैंक की उप प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी ने कहा कि इंडिया एक्ज़िम बैंक बॉन्ड जारी करने के अवसर की संभावनाएं तलाशते हुए निरंतर बाजार की निगरानी करता रहा है। यह पिछले एक वर्ष में किसी भारतीय वित्तीय संस्था द्वारा एकमात्र 10 वर्षीय ट्रांजैक्शन है। 40 बीपीएस की उल्लेखनीय टाइटनिंग के बावजूद तेजी से बुक हुए और बड़ा बुक आकार, भारत और इंडिया एक्ज़िम बैंक में विदेशी निवेशकों के मजबूत होते विश्वास को प्रदर्शित करता है। तालाबंदी के दौरान भी बैंक निरंतर विदेशी निवेशकों के संपर्क में रहा, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला।
इंडिया एक्ज़िम बैंक का उद्देश्य भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। बैंक भारतीय कंपनियों की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से शोध एवं विश्लेषण सहित अपने व्यापाक उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से सहायता प्रदान करता है। बैक निर्यातोन्मुख भारतीय कंपनियों, विशेष रूप से मध्यम उद्यमों को अपने विभिन्न ऋण कार्यक्रमों के जरिए उनके वैश्वीकरण के प्रयासों में उनकी सहायता करता है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: श्री सुदत्त मंडल, मुख्य महाप्रबंधक, ट्रेजरी एवं लेखा समूह, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, केंद्र एक भवन, 21वीं मंज़िल, विश्व व्यापार केंद्र संकुल, कफ़ परेड, मुंबई 400 005. फोनः +91-22-22172686;ईमेलःsudatta@eximbankindia.in
