एफ्रीनेक्स के साथ लिस्ट हुआ इंडिया एक्ज़िम बैंक का 1 बिलियन यूएस डॉलर का 10 वर्षीय बॉन्ड
इंडिया एक्ज़िम बैंक ने एफ्रीनेक्स के साथ अपने 1 बिलियन यूएस डॉलर के 10 वर्षीय बॉन्ड की वर्चुअल लिस्टिंग, 25 अक्टूबर, 2021 को एफ्रीनेक्स के शुभारंभ के दौरान की। श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, माननीय प्रधानमंत्री, मॉरीशस सरकार; सुश्री के. नंदिनी सिंगला, मॉरीशस में भारत की माननीय उच्चायुक्त और सुश्री हर्षा बंगारी, प्रबंध निदेशक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने एफ्रीनेक्स केशुभारंभ के दौरान वर्चुअल माध्यम से इंडिया एक्ज़िम बैंक के 1 बिलियन यूएस डॉलर के 10 वर्षीय बॉन्ड की लिस्टिंग की।
[फोटो कैप्शनः श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, माननीय प्रधानमंत्री, मॉरीशस सरकार; सुश्री के. नंदिनी सिंगला, मॉरीशस में भारत की माननीय उच्चायुक्त और सुश्री हर्षा बंगारी, प्रबंध निदेशक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक (स्क्रीन पर)]
जनवरी 2021 में 144/ए रेग एस फॉर्मैट में जारी किया गया इंडिया एक्ज़िम बैंक का1 बिलियन यूएस डॉलर का यह 10 वर्षीय बॉन्डबैंक का चौथा ट्रांजैक्शन है।2.25% कूपन प्रति वर्ष की दर से किया गया यह ट्रांजैक्शन किसी भी भारतीय संस्था द्वारा 10 वर्षीय यूएस डॉलर बॉन्ड में सबसे कम कूपन दर पर जारी बॉन्ड है।इस निर्गम को प्रतिष्ठित निवेशकों द्वारा 3.5 गुना ज्यादा सबस्क्राइब किया गया। डॉलराइज्ड बैलेंस शीट रखने वाला यहबैंक, भारत में अंतरराष्ट्रीय ऋण पूंजी बाजारों में दीर्घावधि ऋण प्रदान करने वाले सबसे बड़े जारीकर्ताओं में से एक है और इसके दस्तावेजों को प्रायः स्वायत्त माना जाता है। इस प्रकार जुटाई गई राशि का उपयोग बैंक द्वारा दीर्घकालिक ऋण प्रदान करने के जरिए विदेशी निवेशों और ऋण पोर्टफोलियो की निर्यात ऋण-व्यवस्थाओं के जरिएभारतीय परियोजना निर्यातों को सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है।यह लिस्टिंग एफ्रीनेक्स में इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा बॉन्ड के साथ पहली लिस्टिंग है। इंडिया एक्ज़िम बैंकके बॉन्ड सिंगापुर एक्सचेंज सिक्योरिटीज़ ट्रेडिंग लिमिटेड (SGX-ST), लंदन स्टॉक एक्सचेंजेज़ इंटरनैशनल सिक्योरिटीज़ मार्केट (LSE-ISM), और इंडिया इंटरनैशनलएक्सचेंज (IFSC) लिमिटेड (India INX) में भी लिस्टेड हैं।
एफ्रीनेक्स को बधाई देते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने कहा कि “यह बहुत ही संतोषजनक और गर्व की बात है कि मैं एफ्रीनेक्स के शुभारंभ के लिए आज मैं आप सबके साथ हूं। आज लगभग 30 साल बाद हमारे पास एक और सिक्योरिटीज़ एक्सचेंज है, इससे पता चलता है कि हमारा पूंजी बाजार बढ़ रहा है और विकास की तरफ जा रहा है। उम्मीद है कि यह क्षेत्रीय पूंजी बाजार के विकास और अखंडता में महती भूमिका निभाएगा। मुझे विश्वास है कि एफ्रीनेक्स निश्चय ही मॉरीशस के विकास में योगदान देगा और इसे क्षेत्र में नए उभरते पूंजी बाजारों के रूप में स्थापित करेगा।
इसके सफलतापूर्वक शुभारंभ और लिस्टिंग पर प्रकाश डालते हुए, सुश्री के. नंदिनी सिंगला, मॉरीशस में भारत की माननीय उच्चायुक्त ने कहा “चूंकि इसका उपयोग मॉरीशस में रहने वाले पैन अफ्रीकन भी करेंगे, इसलिए एफ्रीनेक्स सिर्फ मॉरीशस ही नहीं बल्कि अफ्रीका और उससे आगे के क्षेत्रों में भी बड़े परिवर्तन लाने में सक्षम सिद्ध होगा। कल के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र अब भौतिक बुनियादी ढांचे नहीं रह जाएंगे, बल्कि अब ये लेनदेन करने वाले मंचों की पेशकश के लिए उपलब्ध रहेंगे। जो निवेश और व्यापार में वैश्विक वित्तीय लेनदेन को मूल रूप से कैप्चर करता है। एफ्रीनेक्स का शुभारंभ मॉरीशस और भारत के बीच गहरे वित्तीय और आर्थिक संबंधों की संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करता है।“
इस अवसर पर सुश्री कृष्णा गंगोपाध्याय, सीईओ और प्रबंध निदेशक एफ्रीनेक्स ने कहा “हम सिक्योरिटीज़ ऑफिशियल लिस्ट के पहले जारीकर्ता के रूप में हम इंडिया एक्ज़िम बैंक का स्वागत करते हैं।“बैंक हमारे लिस्टिंग प्लैटफॉर्म सिक्योरिटीज की आधिकारिक सूची के लचीलेपन और दक्षता को प्रमाणित करता है, और इससे हमें आशा है कि स्वायत्त जारीकर्ताहमारे नियमों की पारदर्शिता और मजबूती से आकर्षित होंगे।
इंडिया एक्ज़िम बैंककी प्रबंध निदेशकसुश्री हर्षा बंगारी, ने कहा "आज एफ्रीनेक्स का गौरवमयी शुभारंभ है। यह एक अभूतपूर्व क्षण है। हमारे लिए ख़ुशी की एक बात यह भी है कि आज इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 1 बिलियन यूएस डॉलर के एक्ज़िम 2031 बॉन्ड को एफ्रीनेक्स केशुभारंभ के अवसर पर लिस्टिंग किया है। एफ्रीनेक्स अफ्रीकी महाद्वीप के साथ-साथ दुनिया भर के जारीकर्ताओं के निवेशकों के आधार को व्यापक बनाने के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में काम करेगा।"
एफ्रीनेक्स मॉरीशस सरकार की एक पहल है, जिसके जरिएएक पैन अफ्रीकी एक्सचेंज स्थापित किया जाएगा औरमॉरीशस एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनने की ओर अग्रसर होगा। इस नई पहल को भारत सरकार द्वारा सहयोग दिया जा रहा हैऔर बीएसई टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, इस एक्सचेंज की तकनीकी और कौशल पार्टनरहै। एफ्रीनेक्सका उद्देश्य इष्टतम लागत पर एक प्राथमिकमार्केट प्लैटफॉर्म और उचित मूल्य की पेशकश करना है।
1982 में स्थापित इंडिया एक्ज़िम बैंक का उद्देश्य भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। बैंक भारतीय कंपनियों को अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धिता को बढ़ाने के उद्देश्य से शोधएवं विश्लेषण के जरिए समर्थित उत्पादों और सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है । बैंक विभिन्न ऋणकार्यक्रमों के माध्यम से अपने वैश्वीकरण के प्रयासों में भारतीय निर्यातक कंपनियों, विशेषकर मध्यम आकार के उद्यमों का सक्रिय रूप से सहयोग करता है।
विस्तृत जानकारी के लिए कृपया संपर्क कीजिएः
श्री तरुण शर्मा
मुख्य वित्तीय अधिकारी
भारतीय निर्यात-आयात बैंक
केंद्र एक भवन, 21वीं मंज़िल,
विश्व व्यापार केंद्र परिसर
कफ परेड
मुंबई 400005
फोन +91-22-22172686
ईमेल: tag@eximbankindia.in
