भारत-बांग्लादेश व्यापार को सुगम बनाने के लिए इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 5 बांग्लादेशी बैंकों के साथ किए इशूइंग बैंक करार
ढाका, 21 अक्टूबर, 2022 - भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) ने अपनी नई व्यापार सुगमीकरण पहल, ‘व्यापार सहायता कार्यक्रम’ (टैप) के तहत 16-17 अक्टूबर, 2022 के दौरान 5 बांग्लादेशी बैंकों के साथ इशूइंग बैंक करार किए। ये करार म्यूचुअल ट्रस्ट बैंक लिमिटेड, ढाका बैंक लिमिटेड, बैंक एशिया लिमिटेड, मिडलैंड बैंक लिमिटेड और शाहजलाल इस्लामी बैंक के साथ किए गए।
इंडिया एक्ज़िम बैंक, अपने कार्यालयों के वैश्विक नेटवर्क और अपनी विभिन्न वित्तीय, सलाहकारी तथा क्षमता विकास गतिविधियों के जरिए मित्र देशों के साथ भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाता रहा है। साथ ही, भारतीय व्यवसायों के वैश्वीकरण प्रयासों में सहयोग देता रहा है।
अपनी इस भूमिका के साथ, इंडिया एक्ज़िम बैंक ने एक नई व्यापार सुगमीकरण पहल की है, जिसका नाम है- व्यापार सहायता कार्यक्रम (टैप)। टैप के तहत, इंडिया एक्ज़िम बैंक ने व्यापार को सुगम बनाने के क्रम में एक नई पहल की है। इस पहल का नाम है- ‘व्यापार सहायता कार्यक्रम’ (टैप)। इसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता व्यापार लिखतों (ट्रेड इंस्ट्रूमेंट्स) की ऋण सीमा बढ़ाने के रूप में होती है। इसके अंतर्गत इंडिया एक्ज़िम बैंक अंतरराष्ट्रीय व्यापार ट्रांज़ैक्शन के सहयोग के लिए वाणिज्यिक बैंकों / वित्तीय संस्थाओं की क्षमता को बढ़ाता है। यह उन बाज़ारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जहां व्यापार के लिए ऋण मिलने में दिक्कत आती है या जहां क्षमताओं का दोहन नहीं किया गया है।
इन करारों पर हस्ताक्षर के दौरान, इंडिया एक्ज़िम बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री तरुण शर्मा ने उल्लेख किया कि पिछले कुछ महीनों में, इंडिया एक्ज़िम बैंक ने बांग्लादेश के साथ करीब 20 मिलियन यूएस डॉलर कई व्यापार ट्रांज़ैक्शनों को सहयोग दिया है। यह सहयोग कृषि सहित ऑटोमोटिव पार्ट्स, पूंजीगत और इंजीनियरिंग सामान, लोहा और इस्पात तथा टेक्स्टाइल जैसे कई क्षेत्रों में व्यापार के लिए दिया गया है। उपरोक्त 5 बैंकों के साथ इशूइंग बैंक करार करने से भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार को सहयोग के और भी द्वार खुलेंगे और इससे इन पांचों बैंकों को भारत में बड़ी संख्या में मौजूद वाणिज्यिक बैंकों के साथ कार्यसंबंध बनाने का मौका मिलेगा।
इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 17 अक्टूबर, 2022 को ढाका में टैप पर एक चर्चापरक सत्र का भी आयोजन किया, जिसमें भागीदार बैंकों को इसके उद्देश्य, प्रक्रिया और दस्तावेज़ीकरण के बारे में जानकारी दी गई। इस सत्र में बांग्लादेश के स्थानीय बैंकों से लगभग 50 बैंकरों ने हिस्सा लिया। इंडिया एक्ज़िम बैंक की टीम ने टैप के अंतर्गत एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में दिए जाने वाले सहयोग के बारे में जानकारी दी। इनमें (क) ट्रेड फायनैंस इंस्ट्रूमेंट्स; को सहयोग; (ख) इररिवोकेबल रिएम्बर्समेंट अंडरटेकिंग; (ग) फ्रंटिंग गारंटी / काउंटर गारंटी जारी करना; और (घ) जोखिम भागीदारी।
व्यापार सुगमीकरण के लिए इस तरह का सहयोग भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों को और बेहतर तथा मजबूत करेगा। इंडिया एक्ज़िम बैंक ने भारत सरकार की ओर से, बांग्लादेश में 42 विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए, बांग्लादेश सरकार को कुल 7.862 बिलियन यूएस डॉलर की चार ऋण-व्यवस्थाएं [एलओसी] प्रदान की हैं। इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 2X660MW मैत्री सुपर थर्मल विद्युत परियोजना के लिए 1.60 बिलियन यूएस डॉलर का मीयादी ऋण भी प्रदान किया है, जिससे बांग्लादेश में बिजली की उपलब्धता बढ़ने और इससे औद्योगिक उत्पादन बेहतर होने सहित उल्लेखनीय विकास परिणाम मिलने की उम्मीद है।
विस्तृत जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:
इंडिया एक्ज़िम बैंक
श्री पुष्पेश त्यागी
उप महाप्रबंधक
भारतीय निर्यात-आयात बैंक
केंद्र एक भवन, 21वीं मंज़िल,
विश्व व्यापार केंद्र संकुल, कफ परेड,
मुंबई 400005, भारत
फोन: +91-22-2217-2821 / 2600
ई-मेल: Tap@eximbankindia.in
श्री प्रियांशु तिवारी
निवासी प्रतिनिधि
भारतीय निर्यात-आयात बैंक,
मोधुमिता प्लाज़ा कॉनकॉर्ड,
12वीं मंजिल, प्लॉट नंबर 11, रोड नंबर 11, ब्लॉक जी, बनानी,
ढ़ाका, बांग्लादेश
फोनः +880-2-5504-2444
ई-मेल: eximdhaka@eximbankindia.in
