self

इंडिया एक्ज़िम बैंक का लक्ष्यः 7 बिलियन यूएस डॉलर के परियोजना निर्यातोंके लक्ष्य को प्राप्त करना

हाल ही में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाते (NEIA)में परियोजना निर्यातों को बढ़ावा देने के लिए `1,650 करोड़ राशि की घोषणा केसाथ भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) का अगले पांच वर्षों में 7 बिलियनयूएस डॉलर के परियोजना निर्यातों के वित्तपोषण करने का लक्ष्य है।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मार्च2006 में स्थापित NEIA ट्रस्ट भारत सेमध्यम और दीर्घकालिक परियोजना निर्यातों को बढ़ावा देने के लिए निर्यात ऋण बीमा कवर प्रदान करता है। इस निधि सेअगले पांच वर्षों में NEIA द्वारा कवर किए जाने वाले परियोजना निर्यातों की संभाव्यता में लगभग `33,000 करोड़ (4.5 बिलियन यूएसडॉलरकेबराबर)की वृद्धिहोगी।इस पूँजी से चिह्नित बाजारों में परियोजना निर्यातों की अपार संभावनाओं का दोहन करने में मदद मिलेगी।बैंक ने वर्तमान में NEIA कार्यक्रम के अंतर्गतक्रेता ऋण के तहत 14 देशों में 2.74 बिलियनयूएस डॉलर मूल्य की 31 परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदानकीहै।

भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई राशि से लाभों के दोहन के लिए भारतीय परियोजना निर्यातकों के साथ अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए इंडिया एक्ज़िम बैंक ने हाल ही में मुंबई में “परियोजना निर्यातकों के लिए वैश्विक अवसरोंको बढ़ाना”विषय पर एक चर्चापरक सत्र काआयोजन किया।इस कार्यक्रम में अप्रयुक्त क्षेत्रों एवं बाज़ारों के अनुभवों को साझा करने तथा चर्चा करने के लिए भारत की मुख्य 45 भारतीय परियोजना निर्यातक कंपनियों ने हिस्सा लिया।   

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंडिया एक्ज़िम बैंक की प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी ने कहा कि “एक्ज़िम बैंक भारतीय परियोजना निर्यातों को वित्तपोषण और सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा आगे रहा है और NEIA ट्रस्ट में निधि के साथ-साथ भारतीय परियोजना निर्यातों को भी बढ़ाने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।“ उन्होंने आगे कहा कि “भारतीय निर्यातकों के लिए ये अवसर इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि परियोजना निर्यातकों ने पहले ही कई क्षेत्रों में पर्याप्त प्रतिस्पर्धा विकसित कर ली है और इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा प्रदान किए गए वित्तपोषण विकल्पों को अच्छी तरह से मान्यता प्राप्त है।“

प्रतिभागियों ने इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा प्रदान किए गए सहायताऔर वित्तपोषण समाधान की सराहना की।बैंक ने वित्तीय वर्ष 2021-22में भारत सरकार के 400 बिलियन यूएसडॉलर के निर्यात लक्ष्य का समर्थन करने के लिए इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा विभिन्न निर्यात क्षमता सृजन कार्यक्रमों और संभावित वित्तपोषण विकल्पों की संभावनाएं प्रदान की गई हैं। 

इस कार्यक्रम में परियोजना निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा एक सत्र और कुछ विशेष भारतीय परियोजना निर्यातकों द्वारा अनुभव साझा करने के लिए एक सत्र भी रखा गया था,जिसनेविदेशी परियोजना निर्यात कांट्रैक्टों को हासिल करने और इन्हें निष्पादित करते हुए उनकी गतिविधियों, संभावनाओं और चुनौतियों पर अपने विचार रखे। 

इंडिया एक्ज़िम बैंक के बारे में

इंडिया एक्ज़िम बैंक की स्थापना भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व में संसद के एक अधिनियम के तहत 1982 में हुई थी। यह निर्यातों और आयातों का वित्तपोषण करने वाली संस्थाओं के कार्यों का समन्वय करने वाली प्रमुख वित्तीय संस्था है। इंडिया एक्ज़िम बैंक ने पिछले कुछ वर्षों में भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश के संवर्धन, वित्तपोषण और सुगमीकरण के जरिए वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत के एकीकरण को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाई है। बैंक ने अपने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए कई भारतीय कंपनियों को प्रतिस्पर्धी बनने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने में योगदान दिया है।  

विस्तृत जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:  

सुश्री शिल्पा वाघमारे, महाप्रबंधक, बीसी-एनईआईए समूह 
केंद्र एक भवन, 21वीं मंज़िल, विश्व व्यापार केंद्र कॉम्प्लेक्स, कफ़ परेड, मुंबई-400007
फोनः +91-22-22172320; ईमेल: shilpa.w@eximbankindia.in