सुश्री हर्षा बंगारी एक्ज़िम बैंक की उप प्रबंध निदेशक नियुक्त
मुंबईः सुश्री हर्षा बंगारी को भारतीय निर्यात-आयात बैंक की उप प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पहले सुश्री बंगारी बैंक की मुख्य महाप्रबंधक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने 1995 में एक्ज़िम बैंक जॉइन किया था और वर्तमान में वह बैंक के ट्रेजरी एवं लेखा समूह की प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। सुश्री बंगारी अनुभवी फायनैंस प्रोफेशनल हैं। उन्हें वित्तीय क्षेत्र में 25 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्हें बैंक की सभी प्रक्रियाओं और व्यवसाय नीतियों की विशद जानकारी है। उन्हें ट्रेजरी और विदेशी मुद्रा संसाधनों से लेकर जोखिम प्रबंधन, ग्राहक सेवा, देयता प्रबंधन जैसे बैंक के समस्त क्रियाकलापों का अनुभव है। अंतरराष्ट्रीय डेट कैपिटल मार्केट तथा अंतरराष्ट्रीय परियोजना वित्त उनकी रुचि के क्षेत्रों में शामिल हैं।
सुश्री बंगारी कॉमर्स ग्रेजुएट एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क कीजिएः श्री नदीम पंजेतन, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक, केंद्र एक भवन, 21वीं मंज़िल, विश्व व्यापार केंद्र संकुल, कफ़ परेड, मुंबई - 400 005; फोनः +91-22-22172829, ईमेलः ccg@eximbankindia.in, वेबसाइटः www.eximbankindia.in
