self

भारत और मध्य अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने पर इंडिया एक्ज़िम बैंक के प्रकाशन का विमोचन

सैन पेड्रो सुला, होंडुरास, 31 मई, 2023 – होंडुरास के सैन पेड्रो सुला में आयोजित हुई विकास वित्त संस्थाओं के लैटिन अमेरिकी संघ (एलीडे) की 53वीं महासभा की बैठक के दौरान 31 मई, 2023 को इंडिया एक्ज़िम बैंक के "भारत और मध्य अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश संबंध बढ़ाना" शीर्षक वाले शोध अध्ययन का विमोचन किया गया। इसका विमोचन लुइस एंटोनियो रामिरेज़, अध्यक्ष, एलीडे (दाएं) और श्री एडविन अराक, अध्यक्ष, बान्प्रोवी (बाएं) द्वारा जारी किया गया। इस दौरान इंडिया एक्ज़िम बैंक के वाशिंगटन डीसी कार्यालय के निवासी प्रतिनिधि श्री रवींद्र मेहरू भी उपस्थित रहे।

 

सैन पेड्रो सुला, होंडुरास, 31 मई, 2023 – होंडुरास के सैन पेड्रो सुला में आयोजित हुई विकास वित्त संस्थाओं के लैटिन अमेरिकी संघ (एलीडे) की 53वीं महासभा की बैठक के दौरान 31 मई, 2023 को इंडिया एक्ज़िम बैंक के "भारत और मध्य अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश संबंध बढ़ाना" शीर्षक वाले शोध अध्ययन का विमोचन किया गया। इसका विमोचन लुइस एंटोनियो रामिरेज़, अध्यक्ष, एलीडे (दाएं) और श्री एडविन अराक, अध्यक्ष, बैनप्रोवी (बाएं) द्वारा जारी किया गया। इस दौरान, इंडिया एक्ज़िम बैंक के वाशिंगटन डीसी कार्यालय के निवासी प्रतिनिधि श्री रवींद्र मेहरू भी उपस्थित रहे।

इस महासभा ने भारत-मध्य अमेरिका व्यापार को प्रभावित करने वाले वर्तमान मुद्दों पर विचार-विमर्श सहित दोनों के बीच विविधीकृत क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों को चिह्नित करने के लिए मंच प्रदान किया। 

लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई (LAC) क्षेत्र भारत के लिए एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्रीय शक्ति बना हुआ है। उत्तर और दक्षिण अमेरिका के बीच सेतु का काम करने वाला मध्य अमेरिका का उप क्षेत्र, LAC क्षेत्र में भारत के लिए विशेष रुचि के क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। भारत और मध्य अमेरिका के बीच कुल व्यापार जो 2001 में 159.1 मिलियन यूएस डॉलर का था, 2021 में बढ़कर 2.9 बिलियन यूएस डॉलर का हो गया। 

हालांकि मध्य अमेरिकी क्षेत्र के देशों के साथ भारत के व्यापार संबंधों में पिछले एक दशक में काफी बदलाव आया है, तथापि इस व्यापार संरचना और पैटर्न को विविधीकृत करना आवश्यक है और मध्य अमेरिका में भारत के निर्यात में विविधता लाने की काफी संभावना है। 

अध्ययन में भारत-मध्य अमेरिका संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए भारत के तुलनात्मक लाभ के आधार पर संभावित निवेश अवसरों को भी चिह्नित किया गया है, जिनका लाभ उठाया जा सकता है। साथ ही, मध्य अमेरिका के देशों के साथ भारत के सहयोग को और बढ़ाने के लिए प्रमुख रणनीतियां भी सुझाई गई हैं। भारत की मध्य अमेरिका बढ़ती उपस्थिति के साथ दोनों के पारस्परिक विकास और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं।

 

विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें:

श्री डेविड सिनेट
मुख्य महाप्रबंधक
शोध एवं विश्लेषण समूह
भारतीय निर्यात-आयात बैंक
केंद्र एक भवन, 21वीं मंज़िल, विश्‍व व्यापार केंद्र कॉम्प्लेक्स, कफ़ परेड, मुंबई - 400005
फोन: 91-22-2217 2701, ई-मेल: dsinate@eximbankindia.in