एक्ज़ि्म बैंक ने भारत सरकार की ओर से मोज़ाम्बिक सरकार को प्रदान की 250 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था
एक्ज़ि्म बैंक ने भारत सरकार की ओर से मोज़ाम्बिक सरकार को प्रदान की 250 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था
भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िसम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से मोज़ाम्बिक सरकार को बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए 250 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है।
इस संबंध में सोमवार, 03 अगस्त, 2020 को ऋण-व्यीवस्थाज़ करार पर हस्ताक्षर किए गए। ऋण-व्यवस्था करार का आदान-प्रदान एक्ज़िम बैंक के महाप्रबंधक श्री सरोज खुन्टिया तथा श्री एड्रिनो इसायास उबिसे, नेशनल डायरेक्टर ऑफ ट्रेजरी, अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालय, मोज़ाम्बिक सरकार के बीच हुआ।