self

एक्ज़िम बैंक ने की ईरा सम्मान 2023 की घोषणा

इंडिया एक्ज़िम बैंक के अंतरराष्‍ट्रीय आर्थिक शोध वार्षिक सम्मान (ईरा सम्मान) 2023 के विजेता डॉ. राहुल राव को ईरा सम्मान प्रदान करते डॉ. वी. अनंत नागेश्‍वरन, मुख्य आर्थिक सलाहकार, भारत सरकार, आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय। यह सम्मान समारोह 20 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नागेश कुमार, निदेशक और मुख्य कार्यपालक, औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान, और सुश्री दीपाली अग्रवाल, उप प्रबंध निदेशक, भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।  

एक्ज़िम बैंक ने भारत में अब तक सबसे कम स्प्रैड पर 1 बिलियन यूएस डॉलर के बॉन्ड के साथ खोले ऋण बाजार

इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 144ए/रेग-एस फॉर्मैट में 1 बिलियन यूएस डॉलर का 10 वर्षीय सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड सफलतापूर्वक जारी किया है। इस निर्गम के साथ इंडिया एक्ज़िम बैंक 2025 में बाजारों को डॉलर बॉन्ड निर्गमों के लिए खोलने वाला पहला भारतीय निर्गमकर्ता बन गया है। 

वित्तीय वर्ष 2019-20 में 50% से अधिक बढ़ा इंडिया एक्ज़िम बैंक का कर पश्चात लाभ

वित्तीय वर्ष 2019-20 में 50% से अधिक बढ़ा इंडिया एक्ज़िम बैंक का कर पश्चात लाभ

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) के प्रबंध निदेशक श्री डेविड रस्कीना और उप प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी ने गुरुवार, 25 जून, 2020 को वर्चुअल प्रेस वार्ता में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बैंक के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बैंक के वित्तीय परिणामों की प्रमुख विशिष्टताएं निम्नलिखित अनुसार रहीं:

कारोबारी परिणाम  

एक्ज़ि्‍म बैंक ने भारत सरकार की ओर से निकारागुआ सरकार को प्रदान की 20.10 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था

एक्ज़ि्‍म बैंक ने भारत सरकार की ओर से निकारागुआ सरकार को प्रदान की 20.10 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िरम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से निकारागुआ सरकार को अल्डो चावर्रिया अस्पताल के पुनरुद्धार के लिए 20.10 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है। 

इस संबंध में शुक्रवार, 12 जून, 2020 को ऋण-व्यवस्था करार पर हस्ताक्षर किए गए। ऋण-व्यवस्था करार का आदान-प्रदान एक्ज़िम बैंक के महाप्रबंधक श्री तरुण शर्मा तथा निकारागुआ सरकार के पब्लिक क्रेडिट एवं वित्त मंत्रालय के जनरल वाइस मिनिस्टर श्री ख़ोसे आद्रियान चावर्रिया के बीच हुआ।

भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मलावी सरकार को भारत सरकार की ओर से प्रदान की 215.68 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्य वस्था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मलावी सरकार को भारत सरकार की ओर से प्रदान की 215.68 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्य वस्था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से मलावी सरकार को पेयजल आपूर्ति योजनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए 215.68 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है।

इस संबंध में नई दिल्ली में शुक्रवार, 12 जून, 2020 को ऋण-व्यवस्था करार पर हस्ताक्षर किए गए। ऋण-व्यवस्था करार पर एक्ज़िम बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुदत्त मंडल तथा भारत में मलावी उच्चायोग के माननीय उच्चायुक्त, श्री जॉर्ज म्कोंडिवा द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

Subscribe to 2025