self

परियोजना निर्यातों के लिए वित्तपोषण का ढांचा मजबूत बनाना हो प्राथमिकताः श्री पीयूष गोयल

परियोजना निर्यातों के लिए वित्तपोषण का ढांचा मजबूत बनाना हो प्राथमिकताः श्री पीयूष गोयल

“वित्तपोषण के नवोन्मेषी माध्यमों के जरिए परियोजना निर्यातों के लिए वित्तपोषण के ढांचे को मजबूत बनाना और निर्यात ऋण एजेंसियों के लिए विवेकसम्मत मानदंड जैसे विनियमों की समीक्षा करना प्राथमिकता होनी चाहिए।“यह बात माननीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) द्वारा 05 मई, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन के दौरान कही। यह सम्मेलन ‘भारतीय परियोजना निर्यातकों के लिए वैश्विकक अवसर

वित्तीय वर्ष 2020-21 में 100% से अधिक बढ़ा इंडिया एक्ज़िम बैंक का कर पश्चात लाभ

वित्तीय वर्ष 2020-21 में 100% से अधिक बढ़ा इंडिया एक्ज़िम बैंक का कर पश्चात लाभ

इंडिया एक्ज़िम बैंक के प्रबंध निदेशक श्री डेविड रस्कीना और उप प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी और श्री एन. रमेश ने शुक्रवार, 21 मई, 2021 को मुंबई में वर्चुअल प्रेस वार्ता कर वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बैंक के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए बैंक के वित्तीय परिणामों की प्रमुख विशिष्टताएं निम्नलिखित अनुसार रहीं:

वित्तीय कार्य निष्पादन 

वित्तीय वर्ष 2019-20 में 50% से अधिक बढ़ा इंडिया एक्ज़िम बैंक का कर पश्चात लाभ

वित्तीय वर्ष 2019-20 में 50% से अधिक बढ़ा इंडिया एक्ज़िम बैंक का कर पश्चात लाभ

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) के प्रबंध निदेशक श्री डेविड रस्कीना और उप प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी ने गुरुवार, 25 जून, 2020 को वर्चुअल प्रेस वार्ता में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बैंक के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बैंक के वित्तीय परिणामों की प्रमुख विशिष्टताएं निम्नलिखित अनुसार रहीं:

कारोबारी परिणाम  

एक्ज़ि्‍म बैंक ने भारत सरकार की ओर से निकारागुआ सरकार को प्रदान की 20.10 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था

एक्ज़ि्‍म बैंक ने भारत सरकार की ओर से निकारागुआ सरकार को प्रदान की 20.10 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िरम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से निकारागुआ सरकार को अल्डो चावर्रिया अस्पताल के पुनरुद्धार के लिए 20.10 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है। 

इस संबंध में शुक्रवार, 12 जून, 2020 को ऋण-व्यवस्था करार पर हस्ताक्षर किए गए। ऋण-व्यवस्था करार का आदान-प्रदान एक्ज़िम बैंक के महाप्रबंधक श्री तरुण शर्मा तथा निकारागुआ सरकार के पब्लिक क्रेडिट एवं वित्त मंत्रालय के जनरल वाइस मिनिस्टर श्री ख़ोसे आद्रियान चावर्रिया के बीच हुआ।

भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मलावी सरकार को भारत सरकार की ओर से प्रदान की 215.68 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्य वस्था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मलावी सरकार को भारत सरकार की ओर से प्रदान की 215.68 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्य वस्था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से मलावी सरकार को पेयजल आपूर्ति योजनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए 215.68 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है।

इस संबंध में नई दिल्ली में शुक्रवार, 12 जून, 2020 को ऋण-व्यवस्था करार पर हस्ताक्षर किए गए। ऋण-व्यवस्था करार पर एक्ज़िम बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुदत्त मंडल तथा भारत में मलावी उच्चायोग के माननीय उच्चायुक्त, श्री जॉर्ज म्कोंडिवा द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

Subscribe to मई