self

भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2020

भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2020

केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार भारतीय निर्यात-आयात बैंक में 27 अक्‍टूबर, 2020 से 02 नवंबर, 2020 के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह मनाया गया। बैंक के प्रधान कार्यालय में प्रबंध निदेशक श्री डेविड रस्‍कीना तथा उप प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी द्वारा कर्मचारियों को भौतिक रूप से तथा ई-प्‍लेटफॉर्म के जरिए सत्‍यनिष्‍ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। प्रतिज्ञा समारोह के दौरान बैंक के प्रबंध निदेशक तथा उप प्रबंध निदेशक ने भारतीय निर्यात-आयात बैंक के कर्मचारियों को उच्चतम स्तर की सत्‍यनिष्‍ठा बनाए रखने और उनके

उरमूल मरुस्थली बुनकर विकास समिति के शिल्पकारों के लिए इंडिया एक्ज़िम बैंक ने आयोजित किया 30 दिवसीय उत्पाद और डिजाइन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

उरमूल मरुस्थली बुनकर विकास समिति के शिल्पकारों के लिए इंडिया एक्ज़िम बैंक ने आयोजित किया 30 दिवसीय उत्पाद और डिजाइन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुंबई, 23 अक्टूबर, 2020: इंडिया एक्ज़िम बैंक ने राजस्थान के फलौदी स्थित उरमूल मरुस्थली बुनकर विकास समिति के 10 अनुभवी मास्टर शिल्पकारों के लिए हस्तनिर्मित कपड़ों में उत्पाद एवं डिजाइन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सहयोग दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिन तक चलेगा। उरमूल मरुस्थली बुनकर विकास समिति 1989 में स्थापित एक गैर-लाभकारी पंजीकृत संस्था है, जिसका मुख्यालय जोधपुर के फलौदी में है। यह संस्था थार मरुस्थल के बुनकरों के कल्याण के लिए प्रया

पूर्वोत्तर के विकास में एमएसएमई क्षेत्र की अहम भूमिकाः इंडिया एक्ज़िम बैंक-यूएनडीपी

पूर्वोत्तर के विकास में एमएसएमई क्षेत्र की अहम भूमिकाः इंडिया एक्ज़िम बैंक-यूएनडीपी

इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 22 अक्टूबर, 2020 को भारत में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ मिलकर “पूर्वोत्तर भारत में एमएसएमई क्षेत्र पर कोविड-19 का प्रभावः चुनौतियां और अवसर” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार में पूर्वोत्तर परिषद के सचिव श्री के.

भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मालदीव सरकार को भारत सरकार की ओर से प्रदान की 400 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्‍यवस्‍था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मालदीव सरकार को भारत सरकार की ओर से प्रदान की 400 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्‍यवस्‍था

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्‍ज़िम बैंक) ने भारत सरकार की ओर से मालदीव सरकार को ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लिए 400 मिलियन यूएस डॉलर की ऋण-व्यवस्था प्रदान की है। 

इस संबंध में सोमवार, 12 अक्टूबर , 2020 को ऋण-व्‍यवस्‍था करार पर हस्ताक्षर किए गए। ऋण-व्यवस्था करार का आदान-प्रदान एक्ज़िम बैंक के महाप्रबंधक श्री निर्मित वेद तथा मालदीव सरकार के माननीय वित्त मंत्री श्री इब्राहिम अमीर के बीच हुआ।

बेहतर सहयोग और नए क्षेत्रों को चिह्नित कर और मजबूत किए जा सकते हैं भारत-जीसीसी संबंधः इंडिया एक्ज़िम बैंक

बेहतर सहयोग और नए क्षेत्रों को चिह्नित कर और मजबूत किए जा सकते हैं भारत-जीसीसी संबंधः इंडिया एक्ज़िम बैंक

इंडिया एक्ज़िम बैंक ने 06 अक्टूबर, 2020 को बैंक द्वारा आयोजित “भारत-जीसीसी संबंधों को बढ़ानाः परियोजना निर्यात और अन्य संभावनाएं” विषयक वेबिनार के दौरान “जीसीसी के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ानाः व्यापार, प्रवासन और रेमिटैंस में रुझान” विषयक अपने शोध अध्ययन का विमोचन किया। इस कार्यक्रम के दौरान ओमान में भारत के माननीय राजदूत श्री मुनु महावर, कतर में भारत के माननीय राजदूत श्री दीपक मित्तल, बहरीन में भारत के माननीय राजदूत श्री पीयूष श्री

एक्ज़िम बैंक ने मनाया हिन्दी महोत्सव

एक्ज़िम बैंक ने मनाया हिन्दी महोत्सव

मुंबई/नई दिल्ली : भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैंक) में 14 से 30 सितंबर, 2020 तक हिन्दी महोत्सव मनाया गया। हिन्दी महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर, 2020 को बैंक के प्रबंध निदेशक और उप प्रबंध निदेशक के ऑडियो संदेश जारी कर किया गया। बैंक में राजभाषा कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए महोत्सव के शुभारंभ के दिन सभी समूह प्रमुखों की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान, बैंक में हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने के लिए समूह प्रमुखों से सुझाव मांगने के लिए एक चर्चापरक सत्र आयोजित किया गया तथा समूह प्रमुखों की अलग से एक प्रतियोगिता भी कर

बेहतर निगरानी और नीतिगत बाधाओं को दूर करने की जरूरतः एक्ज़िम बैंक शोध अध्ययन

बेहतर निगरानी और नीतिगत बाधाओं को दूर करने की जरूरतः एक्ज़िम बैंक शोध अध्ययन

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्ज़िम बैक) के एक शोध अध्ययन के अनुसार, भारत सरकार निर्यातों के संवर्द्धन और बेहतर परिचालन परिवेश बनाने के लिए नीतियां बना रही है। किन्तु इसके साथ-साथ उन बाधाओं को दूर करने पर फोकस करने की भी जरूरत है, जिनके चलते इन नीतियों का सफल क्रियान्वयन नहीं हो पाता है। ‘चुनिंदा क्षेत्रों में निर्यातों के लिए घरेलू बाधाएं’ विषयक इस शोध अध्ययन में चुनिंदा क्षेत्रों में भारतीय निर्यातकों के सामने आने वाली घरेलू नीतिगत बाधाओं का विश्लेषण किया गया है। इनमें टेक्सटाइल्स व अपैरल, रत्न एवं आ

Subscribe to अक्टूबर